English Activities
Print Friendly, PDF & Email

English Activities in Hindi

1. Board Race

यह एक बहुत ही मजेदार गेम है जिसका इस्तेमाल spelling को सही करने के लिए किया जाता है। इसमे आप उन शब्दो का भी use कर सकते है जो आपने कुछ दिनो पहले सीखे है। ये आपके subject से related होते है। आप अपने विषय के बारे में कितना जानते है। इसको खेलने के लिए कम से कम 6 students होने चाहिए।

इसे कैसे खेले :-

  • सभी को दो teams में बांट दो और दोनों टीमों को मार्कर दिया जाए।
  • यदि आपके पास बहुत ज्यादा students है, तो उसको आप 3 teams में भी बांट सकते है।
  • Board पर line लगाकर उसको भी दो हिस्सो में कर ले। और ऊपर विषय का नाम लिखे जिससे related word लिखने है।
  • प्रत्येक टीम को correct word लिखने पर
  • का एक point count होगा और गलत शब्द का point count नही होगा।

 

2. Call My Bluff / Two Truths and A Lie

यह गेम छोटे ग्रुप में ही खेली जाए, तो बहुत अच्छा है। इसमे हर student को अपने बारे में तीन ऐसी बाते बतानी होती है जिनमे से दो बाते सच हो और एक बात झूठ हो। यह भी बहुत ही मजेदार गेम है।

इसे कैसे खेले :-

  • इसमे हर student को अपने बारे में तीन बाते बतानी है। जिसमे दो सच और एक झूठ होनी चाहिए।
  • तीन बाते बताने वाले student से indirect question करके यह पता लगाए क्या सच है और क्या झूठ।
  • इसमे पता लगाना होता है की कोनसी बात सच है और कोनसी झूठ।
  • Question करके और सामने वाले के जवाब से आप सच और झूठ का पता लगा सकते है।

 

3. Simon Says

यह भी बहुत मजेदार गेम है इसका इस्तेमाल शब्द को सुनना उसको समझने के लिए किया जाता है। इसको आप ज्यादा समय के लिए भी सकते है। जिससे आपकी vocabulary भी सही हो जाएगी।

इसे कैसे खेले :-

  • सभी students class में खड़े हो जाए।
  • अब आपको students को कोई क्रिया(काम ) करने के लिए कहना है।
  • इसमे आप Simon say drink, simon say run etc. इस तरह से word आप बोलोगे, जो students करके दिखाएंगे।
  • जो भी student गलत करता है वह टीम से बाहर हो जाएगा और जो आखिर में बचेगा वो जीत जाएगा।

 

4. Word jumble race

टीम को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक बेहतरीन खेल है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कितने साल के हैं। यह गेम शब्द क्रम, पढ़ने और लिखने में निपूर्ण और व्याकरण के अभ्यास के लिए एकदम सही है।

इसे कैसे खेले :-

  • प्रत्येक sentence के लिए अलग – अलग रंगो का प्रयोग किया जाए।
  • इसमे आपने प्रत्येक टीम के लिए 4 से 5 sentence बना लेने है।
  • Sentence को सही से जोड़ने वाली और ज्यादा sentence create करने वाली टीम winner होगी।
  • प्रत्येक टीम पर equal sentence होने चाहिए।
  • वाक्य को किसी भी तरीके से बनाया जा सकता है।

 

5. Hangman

इस गेम को भी group में ही खेला जाता हैं जिसको आप 2 group में बाँट सकते है। यह गेम कुछ समय के लिए ही खेली जा सकती है। इस गेम में word को vowel के साथ बनाना होता है। इसमे आपको word के latter के number दिये जाते हैं जिसमे ये बताया जाता है की word में कितने latter हैं ? इसमे class में कितने भी students हो सकते हैं।

 इसे कैसे खेले :-

  • इसमे आपको एक word को select करना हैं letters को दिखने के लिए आपको dashes का use करके board पर letters की संख्या लिखे।
  • Students को letter बोलने के लिए कहे यदि वह latter word से मिलते हैं, तो उसको सही स्थान पर लिख दे और अगर वह letter word में नहीं है उसको दूसरी जगह लिख दे और एक लटकते हुये व्यक्ति की image बनाना शुरू कर दे।
  • इसको तब तक करे जब तक की student word का सही अनुमान ना पाये।

 

6. Pictionary

यह खेल किसी भी आयु के वर्ग के साथ खेला जा सकता है। इस खेल से नई भाषा सीखी जा सकती है इससे students की vocabulary  में सुधार किया जा सकता है। इससे यह भी पता लगाया जा सकता है की वह आपके द्वारा पढ़ाये गए words को याद कर रहे है या नही।

 इसे कैसे खेले :-

  • Class को दो टीमों में बाँट दो और board के बीच में रेख खींच दे।
  • गेम शुरू होने से पहले कई words को पहले ही लिख ले और उनको एक bowl में रख ले।
  • प्रत्येक टीम के एक students को एक marker दे और bowl से एक word चुनने के लिए कहे।
  • Students को कहें की वह board पर word को चित्र के रूप में बनाएँ और टीम को शब्दो का अनुमान लगाने के लिए कहे।
  • सही उत्तर देने वाली टीम को एक अंक मिलता हैं। इसे आप तब तक दोहराएं जब तक की शब्द समाप्त न हो जाएं।

 

7. The Mime

यह tense और verb की practices करवाने के लिए बहुत ही शानदार गेम है। इसमे आपको एक sentence दिया जाता है। जिस पर student को act करना होता है। class में सभी students को अनुमान लगाना होता है।

इसे कैसे खेले :-

  • Class को दो टीम में बांट दे।
  • Class शुरू होने से पहले कुछ action को लिख जैसे दौड़ना, खाना बनाना और उन्हे एक बैग में रख दें।
  • प्रत्येक student को class के सामने लाएँ और उसको बैग से एक क्रिया को चुनने के लिए कहें।
  • इसे तब तक दोहराएं जब तक सभी student एक क्रिया की नकल न केआर ले।

 

8. Hot Seat

यह मेरे students के पसंदीदा खेलों में से एक है और जब मैं उनसे पूछता हूं कि वे क्या खेलना चाहते हैं, तो यह हमेशा list में सबसे ऊपर होता है।   हॉट सीट छात्रों को अपनी vocabulary सुधारने में मदद करती है। वे अपने बोलने और सुनने के कौशल का अभ्यास करने में भी सक्षम हैं और इसका उपयोग किसी भी स्तर के students के लिए किया जा सकता है। 

इसे कैसे खेले :-

  • यदि आपकी class बड़ी है, तो उसको 2 या अधिक टीम में बांट ले।
  • हॉट सीट पर बैठने के लिए प्रत्येक टीम से एक व्यक्ति का चुनाव करें और उसके पीछे बोर्ड लगाए।
  • बोर्ड पर एक वर्ड लिखें। hot सीट पर बैठे student की टीम उस वर्ड को इशारो से उसको समझाएगी। उनके पास limited time होगा।
  • जो टीम सही जवाब देगी उसको एक point दिया जाएगा।
  • खेल तब तक जारी रखें जब तक टीम के प्रत्येक student पर न बैठ जाए।

 

9. What’s My Problem?

सलाह देने का अभ्यास करने के लिए यह एक शानदार गेम है। यह गेम किसी भी आयु वर्ग के साथ अच्छी तरह से काम केरेंगी। यह छात्रों के लिए यह देखने का एक शानदार तरीका है कि उन्होंने क्या याद किया है। यह गेम किसी भी आयु वर्ग के साथ   अच्छी तरह से काम करता है, बस इसे उस उम्र में फिट करने के लिए अनुकूलित करें जिसके साथ आप काम कर रहे हैं।

इसे कैसे खेले :-

  • एक पेपर पर नोट्स बनाओ जिसमे आप बीमारियों या समस्याओं को लिखें और प्रत्येक छात्र की पीठ पर नोट चिपका दें।
  • छात्रों को आपस में मिल कर अपनी समस्या को हल करने के लिए अन्य छात्रों से सलाह लेनी चाहिए।
  • छात्रों को अपने साथियों से मिलने वाली सलाह के आधार पर अपनी समस्या का अनुमान लगाने में सक्षम होना चाहिए।
  • पुराने छात्रों के लिए खेल को अधिक रोचक बनाने के लिए अधिक जटिल या अस्पष्ट समस्याओं का उपयोग करें।

Related Post


Leave a Reply