How to use Home tab editing group
Print Friendly, PDF & Email

 Editing Group

इस Option की मदद से आप अपने document को आसानी से edit कर सकते हैं। और आप आपने document में किस word को एक साथ change भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस edit group में दिये गए edit के options को :-

1. Find

इसका इस्तेमाल document या file में कुछ खोजने के लिए किया जाता है। इसकी shortcut key है Ctrl+F इसको हम जैसे ही press करते है या find पर click करते है, तो left side में navigation menu खुल जाता है। इसमे heading, page और results तीन तरीके से result show किए जाते है।

जिस भी word को आप खोजना चाहते हो उसको navigation menu में type करना है तो आपको वह document में yellow color में show होगा।

2. Advance find

जैसे ही आप editing group में advance option पर जाएगे और उस पर click करोगे, तो आपके सामने एक dialog box open हो जाएगा उसमे आप more पर जाएंगे, तो आपको advance find के बहुत से option मिल जाएंगे। आइये जानते है इन options का इस्तेमाल कैसे किया जाता है:-

find and replace dailog box

  • Match case

इसमे पहला option होता है match case इसका मतलब है की small & capital latter का ध्यान रखा जाए अगर आप किसी word का first latter capital न रखकर small रख देते हैं, तो उससे आपको एक भी result show नहीं होगा क्योंकि आपने match case किया हैं, तो वह आपके case को match कर रहा है। small और capital latter को वो identify कर रहा है।

  • Find Whole word only

इस option को जब आप on कर लेते हो, तो आप जो भी word search कर रहे होते हैं Same वही word आपके document में होना चाहिए तभी आपको ये ढूंढकर देगा अगर आपके document में same वो word नहीं मिलता तो ये आपके सामने show करेगा की आपके document में ऐसा कोई word नहीं है।

  • Sounds like

इसका मतलब है की मिलता-जुलता word कई बार spelling की mistake हम कर देत है।  किसी word की जगह कुछ और ही लिखा जाता हैं, तो ऐसे में उस word को ढुढ्ने में परेशानी होती है, तो इसके लिए हम इस option का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमे यह आपके vocal code को identify करता है। Word को कैसे बोला जाता है अगर दोनों word को एक जैसा ही बोला जाता है दोनों word में एक जैसी ही sound आ रही है। अगर आपके document में spelling की भी mistake है तब भी ये आपके word को आसनी से ढूंढ कर दे देगा।

  • Find all word forms

इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब आप किसी word की forms को search कर रहे होते हैं। जब आप अपने document में किसी word को सर्च करते है। और उस word से related जितनी भी forms होगी वो आपके सामने show हो जाएगी मतलब highlight हो जाएगी।

  • Match Prefix

इसका मतलब होता है किसी भी word से पहले लगने वाले word जैसे un बहुत सारे word में हम un लगाते है। आपके जीतने भी word ‘un’ से start हो रहे है। सिर्फ उन words को ही ये search करके दिखाएगा।

  • Match suffix

Suffix का मतलब किसी भी word के बाद में लगने वाले word suffix होता है जैसे ed जब आप इस option से ed word को search कर रहे होते है तो आपको वही word display होगे जो की ed पर खत्म हो रहे है।

  • Ignore punctuation character

इसका मतलब किसी भी तरह से special character को ignore करना। जैसे की आपने किसी word में highfun (-)दे रखा है। जब आप search करते हो, तो कई बार आपको ये पता नही होता की उस word में कोन सा special character दिया गया था, तो तब आप इस option का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आप किसी भी word को आसानी से ढूंढ सकते हैं।

  • Ignore white-space character

इसी तरीके से ignore white space काम करता है। यदि आपने किस word के बीच में space दिया हुआ है या आपने गलती से लगा दिया है ऐसी स्थिति में ये ऑप्शन काम करता है ये word के space को ignore कर देगा।

 

3. Go to

इसका काम होता है directly किसी particular page पर skip करने के लिए या किसी section पर जाने के लिए या किसी line पर जाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता हैं। इसके अंदर आपको बहुत से option दिये जाते है। वैसे तो ये find replace window का ही part है लेकिन आप इसको F5 press करके भी excess कर सकते है। इसमे सभी options का अलग-अलग काम है।

goto dailog box

 

4. Replace

Editing group में हमें Replace का option भी मिलता है। जिसका काम किसी भी word को बदलना। find & replace option से हम किसी word को find किया जाता है और आप उसकी जगह पर किसी दूसरे word को लिखना चाहते हैं। जैसे की आपको internet पर बहुत सारे document के temp-lets मिल जाते है। जिनका इस्तेमाल करते हुये आपको अपना document तैयार करना होता हैं। किसी भी temp-lets में change करने के लिए आपको find and replace का इस्तेमाल करना होता हैं। इस option की मदद से आप इस काम को बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

 

5. Select

इसके अंदर भी कई options दिये गए होते है :-

  1. Select all इसकी shortcut key ctrl+A है। इससे आपका पूरा document select हो जाता है। जीतने भी हमारे document पर word & objects है वो सभी select हो जाते हैं।
  2. इसमे आप जैसे ही select objects पर click करते हैं। ये एक toggle menu है इसको आप जैसे ही on करते हो इसकी select करने की functionality change हो जाती है। इसके बाद आपको text selection courser नही दिखाई देगा। क्योंकि अब यह object selection पर आ गया हैं। इसमे अगर हम किसी objects या table को select करते है। इसकी जरूरत ज़्यादातर तब की जाती है जब आपकी कोई image text के पीछे होती हैं। और उस image को आप select नही कर पा रहे है। तब आप इस option का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. Select text with similar formatting में आपके document में जितना एक जैसी formatting वाला डाटा है वो सब select हो जाएगा। जहा पर भी आपका courser है वह पर जो भी formatting लगी हुई है पूरे टेक्स्ट पर जहा पर भी same formatting लगी हुई होगीसिर्फ वही data आपका select होगा।
  4. Selection pane का काम होता है किसी भी तरह के objects को sequence में दिखाना। ये एक layers की तरह भी काम करते हैं। इस option से आप किसी भी objects को उपर या नीचे कर सकते हैं। इस तरह से आप editing Group का use कर सकते हैं।

 

 

How to Learn MS word

MS word को सीखने के लिए हमने complete video course तैयार किया है जिसमे MS word को tips & tricks के साथ सिखाया गया है आप इन Video को एक एक करके देखेंगे तो आप जल्‍दी ही MS Word सीख जायेंगे। इस course को buy करने के लिए नीचे दिये गए link पर click करें।

MS office 2019 Complete course

 


Related Post