photoshop edit menu
Print Friendly, PDF & Email

फॉटोशॉप edit मेनू की जानकारी

इस मेनू का इस्तेमाल image को एडिट करने के लिए किया जाता हैं। इसमे आपको इमेज को edit करने से संबन्धित कई ऑप्शन मिल जाते हैं। जिससे आप अपनी image मे कुछ भी edit कर सकते हैं। इससे पीछे हमने file menu के बारे मे जाना और अब हम बात करने वाले है photoshop edit menu के बारे मे, edit मे हमारे पास सबसे पहले Undo का  options आता है:-

 

Undo

Photoshop जब आप फोटो में कोई edit कर रहे होते हैं। इसी दोरान आपसे गलती से इमेज Delete हो जाती हैं, तो आप उसको वापिस लाने के लिए undo कर सकते हैं। इसकी shortcut key Ctrl +Z हैं।

undo and redo

Step Forward और Step backward

जैसे आप Undo करने से सिर्फ एक step पीछे चले जाते है अगर आपको एक step से ज्यादा पीछे जाना है तो उसके लिए step Forward का use कर सकते है इसको आप shortcut key Alt + Ctrl +Z से भी run कर सकते हैं। अगर आपको read करना है तो आप step backward का इस्तेमाल कर सकते हैं इसकी shortcut key  shift +ctrl +Z  हैं।

 

Fade

fade का मतलब होता है किसी भी चीज़ को फिका करना, Photoshop मे हमने जो भी action last मे किए होंगे उनको हम fade कर सकते है, यानि उनकी opacity को control कर सकते हैं।

 

Cut

इस command का use हम किसी भी चीज़ को cut करने के लिए करते है और यह तभी काम करती है जब हमने selection की होती हैं।

Copy

किसी भी चीज को copy करने से पहले उसको select करना होता हैं। उसके बाद ही आप उसकी कॉपी बना सकते हैं।

 

Paste

किसी भी चीज की जब आप कॉपी करते हैं। उसकी duplicate कॉपी को show करने के लिए Paste का इस्तेमाल किया जाता हैं।

 

Paste Special

इसमे आपने किसी चीज को जहा से copy किया है वही पर paste करना है या फिर किसी file के अंदर या बाहर paste करना है उसके लिए paste special का इस्तेमाल किया जाता हैं।

 

Clear

इसका इस्तेमाल तब किया जाता हैं जब आपको किसी image पर की गई एडिटिंग को clear करना होता हैं। इस option से image पर की गई Editing clear हो जाती हैं।

 

Check Spelling

जैसे की आप MS World और MS Excel मे spelling को check कर सकते हैं।  Photoshop में भी आप उसी तरह से spelling को check कर सकते हैं।

 

Find and Replace Text

मान लीजिये आपने Photoshop मे काफी सारे paragraph लिखे हुए है और आप चाहते है की एक specific world किसी और world replace हो जाए तो आप find replace से कर सकते है।

 

Fill

इस option का इस्तेमाल तब किया जाता हैं जब हम किसी image मे color को fill करना चाहते हैं। Color को देने के लिए आपको उस area की selection करनी होगी। उसके बाद आप fill color के option पर जाकर color दे सकते हैं।

 

Stroke  
इसमे भी आपको पहले selection करनी होती है उसके बाद ही आप किसी image को border दे सकते हैं। इसमे आप border को inside, Centre, या outside पर apply कर सकते हैं।

 

Content Aware

Photoshop मे पहले से ही कुछ features होते है। जिनकी मदद से आप किसी भी object को आसानी से remove कर सकते हैं, तो इसके लिए आपको पहले उस object की selection करनी है फिर edit menu के मे fill option में आपको content aware पर click कर देना हैं।

Content Aware Scale

हमारे पास कुछ ऐसी images होती है जिनको आप landscape से portrait mode में convert करना चाहते हैं, और जब हम यह काम manual करते है, तो photo पिचक जाती है और यही काम अगर आप Photoshop मे content aware scale  के ऑप्शन से करते हैं। यह आपके object को scale नही होने देता, जिससे आप आसानी से किसी भी image को landscape से portrait mode मे convert कर सकते हैं।

 

Auto Align Layers

जब आप किसी जगह की फोटो खिचते हैं, तो उस जगह का कुछ हिस्सा आपके camera में नही आता और वह हिस्सा आपकी दूसरी image में होता हैं। अब आपके पास दो images हैं और आप दोनों images को mix करके एक में convert करना चाहते हैं। तो इस टूल की मदद से आप image को mix कर सकते हैं।

 

Auto Blend layers  

इसके लिए आपके पास दो photos होनी चाहिए इस option की मदद से आप किसी और के चेहरे को किसी दूसरे चहरे में मिक्स कर सकते हैं और उसको ये न लगे की चहरा मिक्स किया गया हैं, तो इस option की मदद से आप ये काम आसानी से कर सकते हैं।  

 

आज आपने क्या सीखा?

मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख फॉटोशॉप edit मेनू का इस्तेमाल जरुर पसंद आया होगा। मेरी यही कोशिश रहती है, की readers को How to use Edit Menu Photoshop के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाये ताकि आपको किसी दूसरी साइट या इंटरनेट पर इस topic को खोजना न पड़े।

इससे आपकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह से आपको सभी information भी मिल जाएगी। यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तो आप हमे नीचे comments में लिख सकते हैं। 


Related Post 

Leave a Reply