Print Friendly, PDF & Email

इस lesson में आपको view menu के बारे में सिखाया जाएगा। Photoshop की view menu में आपको कई सारे option दिये जाते हैं जिसमे आपको अलग-अलग option दिये गए होते हैं जिसको आप image पर लगा सकते हैं और image को attractive बना सकते हैं इसको इस्तेमाल करने से पहले आपको आपको photo को unlock करने पड़ता हैं उसके बाद ही आप अपनी image पर effect को apply कर सकते हैं। आइए शुरू करते हैं:-

Proof setup Option

इस ऑप्शन में आपको अलग-अलग color के ऑप्शन मिल जाते हैं जिसको आप अपनी image पर apply कर सकते हैं। जैसे आपने yellow color को select किया तो आपकी image yellow color मे convert हो जाएगा और इस तरह से आप यदि magenta color को select करते हैं तो यह उसको magenta मे convert कर देगा। लेकिन सबसे ज्यादा जो work कियाया जाता है वो CMYK मे ही होता हैं।

 

Pixel Aspect Ratio

इस ऑप्शन की मदद से आप ratio के according अपनी photo को convert कर सकते है आप image को कितने pixel की ratio में रखना चाहते हैं।

 

Zoom In

इस ऑप्शन का इस्तेमाल image को zoom in करने के लिए किया जाता हैं जिससे आप image को बड़ा कर सकते हैं। इसको आप shortcut key Ctrl++ से भी zoom in कर सकते हैं।

 

Zoom Out

इस ऑप्शन का इस्तेमाल image को zoom out करने के लिए किया जाता हैं जिससे आप image को छोटा कर सकते हैं। इसको आप shortcut key Ctrl+ से भी zoom out कर सकते हैं।

 

Fit On Screen/fit layers on screen

इस ऑप्शन की मदद से आप अपने object को पूरी screen पर fit कर सकते है। और अगर आप layer के साथ full screen पर fit करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको fit layers on screen का use कर सकते है।

 

Show Option

show options के अंदर हमे grid lines मिल जाती है जब हम इस options पर click करते है तो ये हमारी sheet को pixel के अंदर dived कर देता है। (ctrl +H) shortcut key होती है इनको हटाने के लिए।

Snap grid

इस ऑप्शन में आपको grid line show हो जाती हैं जो आपको design को बनाने में आपकी मदद करता हैं। इसको आप ऑन या ऑफ कर सकते है।

इन grid को आप lock guides options की मदद से lock भी कर सकते हैं।

 

New Guide

इसमे आपको एक guide दी जाती है जिससे आप image की position को set कर सकते हैं। और आपको layout guide का भी option दिया जाता हैं। और इन सबको आप Clear guide option की मदद से clear भी कर सकते हैं।  

 

आज आपने क्या सीखा?

मुझे उम्मीद है की आपको मेरा यह लेख फॉटोशॉप view मेनू का इस्तेमाल कैसे करे जरुर पसंद आया होगा। मेरी यही कोशिश रहती है की readers को How to use Photoshop view menu के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाये ताकि आपको किसी दूसरी साइट या इंटरनेट पर इस topic को खोजना न पड़े।

इससे आपकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह से आपको सभी information भी मिल जाएगी। यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तो आप हमे नीचे comments में लिख सकते हैं। 


Related Post

Leave a Reply