Print Friendly, PDF & Email

Insert tab Add-ins and links groups

इस menu में आपको add-ins & links का option मिलता हैं इस lesson में हम इन दोनों options के बारे में जानेंगे की इनका use किस तरह से आप अपने document में कर सकते हैं।

Add-ins

ये सब Microsoft के online feature है। जैसे ही आप add-ins पर click करोगे, तो आपके सामने Microsoft का store open हो जाएगा। इसमे से आप plugin को add कर सकते हैं। जैसे आप android phone चलाते है। उसमे play store से आप apps को install कर सकते है। उसी तरह से ये MS office से related add-ins हैं।

 

Wikipedia 

यदि आपको कोई reference या code लेना है जैसे document में किसी word के बारे में आपने कोई reference Wikipedia से लेना है, तो आप click करके Wikipedia से reference ले सकते हैं। इसमे आप किसी भी word को किसी से भी link कर सकते हैं।

 

My add-ins

इसमे आपको वो add-ins मिलेगे जो की आपने download कर रखे हैं। इसके अलावा और भी Add-ins आप add कर सकते हैं।

 

Media

किसी भी online विडियो को document में embed करने के लिए आप इस option का use कर सकते हैं। विडियो को insert करने के लिए आपको विडियो के link को copy करना है और जैसे ही आप MS word में online video पर click करते हैं, तो आपके सामने एक dialog box open होगा। वहा पर आपको इस link को paste करना हैं। जहां पर भी आपका courser होगा वही पर आपकी विडियो insert हो जाएगी। यह विडियो MS word के अंदर ही play होगी।

 

Links

Hyperlink

इस option की मदद से आप एक file को किसी दूसरी file के साथ link कर सकते हैं। इसमे आप किसी web URL से भी link कर सकते हैं। इसके लिए आप shortcut key ctrl+K का भी use कर सकते है। इसमे आपके पास चार option होते है:-

  1. Existing file or web page link का use एक फ़ाइल से दूसरी के साथ link कर सकते हैं। जो भी आपके कम्प्युटर सिस्टम में हैं उसको आप किसी भी फ़ाइल को link कर सकते हैं। इससे आप कोई external URL भी link कर सकते हैं। उसके लिए आपको address bar में video के link को paste करना हैं। उसके बाद आपको ok पर click करना हैं। इसको open करने के लिए आपको Ctrl press करके उस पर click करना हैं। आपके सामने एक dialog box open हो जाएगा, जैसे ही आप yes करोगे, तो आपका link किया हुआ document open हो जाएगा।
  2. Place in the document का use तब किया जाता है। जब आपके document में पहले से ही कोई heading या bookmark बना हुआ है, तो आप उस heading और bookmark को link कर सकते हैं। यह एक cross reference की तरह ही काम कर्ता हैं। जैसे ही आप ctrl के साथ click करते हो, तो आप सीधे उसी headline पर पहुँच जाएगे जो आपने link की हुई हैं।
  3. Create a new document इसका use तब किया जाता है। जब आपने किसी word या document पर इस link को लगाया हुआ होता हैं और आप उस line या word को click करते है, तो आपके सामने new document open हो जाएगा। उस Document के path को आप set कर सकते हैं। उसमे आप किसी भी तरह का document create कर सकते हैं। इसमे आपके पास choice होती है। जैसे आप excel की file को open करवाना चाहते हैं, तो आप type करोगे data.xlsx और OK पर click कर दे, तो आपके पास option होगा की document को अभी edit करना है या आप बाद में edit कर सकते हैं।
  4. Email address का इस्तेमाल किसी भी email address से link करने के लिए किया जाता है। उसके लिए आपको Email address में अपनी email id डालनी है। उसके बाद आपको subject डालना है और OK कर देना है आपका email link create हो जाएगा। इस तरह से आप आपने document से mail का link create कर सकते हैं।

 

Bookmark

जब आप अपने घर में कोई book पड़ते है और page no.5 पर जाकर आप उसको कल के लिए छोड़ देते हो और उस page पर आप कोई निशानी या bookmark लगा देते है। ताकि उसको कल वही से पढ़ा जा सके। उसी तरीके से आप MS word में भी bookmark बना सकते हैं। जैसे आपके पास कोई document है जिस पर आप bookmark देना चाहते हो, तो आप उस word को select करके bookmark के option में add कर देना हैं।

जब भी आप bookmark में से उसको open करेगे, तो आपको यह उसी word पर ले जाएगा जिस word को आपने bookmark किया था।

 

Cross reference

इसमे आप document को किसी Headline, bookmark, figure, EndNote, और footnote से link कर सकते है, लेकिन cross reference और hyperlink में एक फर्क है। Hyperlink में जो text है उसका name change नही होता पर cross reference में name change हो जाता हैं।

 

Comments

Document में किसी place पर comments डालने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता हैं। यानी किसी तरह कुछ information को add करना। जैसे आप Facebook पर comment करते हैं। जब  document में कोई mistake होती हैं और आप उसको review कर रहे होते हैं तो आप वह पर comment को डाल सकते हैं। comment हमेशा user के नाम से ही publish होते हैं।

 

How to Learn MS word

MS word को सीखने के लिए हमने complete video course तैयार किया है जिसमे MS word को tips & tricks के साथ सिखाया गया है आप इन Video को एक एक करके देखेंगे तो आप जल्‍दी ही MS Word सीख जायेंगे। इस course को buy करने के लिए नीचे दिये गए link पर click करें।

MS office 2019 Complete course


Related Post

Leave a Reply