Print Friendly, PDF & Email

Table of content | EndNote and Footnotes

इस lesson में आपको MS word की Reference tab के बारे में बताया जाएगा और इस menu में आपको reference tab के सभी option का use करना सिखाया जाएगा। तो आइए सीखते हैं इसका आप अपने document में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं:-

Table of content

Book में एक index page होता हैं जो की हमे ये बताता है की कौनसा chapter किस page पर हैं इस index page को बनाने के दो तरीके होते हैं एक होता हैं manual तरीका और दूसरा होता हैं automatic MS word में दोनों तरह के option आपको दिये जाते हैं आइये जानते हैं इसके बारे में detail से table of content हम MS word में कैसे बना सकते हैं और किस तरह से अपना time बचा सकते हैं।

 

How to use Table of content

Table of content को बनाने के लिए आपको अपने हर topic को सबसे पहले heading देनी हैं आपके Document में जितने भी pages हैं उनमे जो आपके topics है जो आप चाहते हो की table of content में show हो तो उन topic को आप heading देंगे।

Topics को heading देने के बाद आपको table of contents के option पर click करना हैं जहां पर भी आप Table को insert करना हैं वही पर आपको cursor को ले जाना हैं, और Table of content को insert कर देना हैं आपका Index तैयार हो जाएगा। आपके index में जितने भी topic होगे उन सभी के page number भी show होंगे।

 

Add text

जिस Page पर आप index बना रहे हैं उस page को भी यदि आप Table of content में लेना चाहते हैं तो उस page को भी आप index में include कर सकते हैं इसके लिए आपको उस page के title को select करना हैं और उसके बाद add text पर clickकरके उसका level set कर देना हैं जो भी आप level set करना चाहते हैं।

 

Update table

जब भी आप Table में कोई भी change करते हैं तो आपको update table करना होता हैं इसमे आपको दो option मिलेगे :-

1. Update page number only

आपने document में यदि कोई नया content डाला हैं तो उसका page number आपके index में show नही होगा उसको add करने के लिए आपको update page number करना होगा।

 2. Update entries table

आपने document में किसी भी तरह का change किया हैं या किसी topic को document में add किया हैं और उसको आप index में add करना चाहते हो तो इसके लिए आपको update entries option का use करना होता हैं।

 

Insert Footnote

Page के important word को footnotes में लिखा जाता हैं Footnotes को हमेशा page के last में बनाया जाता हैं आपने बहुत सी books में देखा होगा की page के footer में बहुत से notes दिये गए होते हैं ज़्यादातर Footnotes में important word mention किए जाते हैं। जो भी आपने text लिखा उससे related आप additional notes बनाना चाहते हो, तो उसको आप footnotes में लिख सकते हैं।

Footnotes में आप देखेंगे की जिस भी word पर आप footnotes डालते हैं उस word पर footnotes का number show हो जाता हैं।

 

Insert EndNote

जब भी आप अपने document में EndNote लगाते हैं तो यह आपके document के last में बनेगा। और जहां पर भी आप EndNote बनाते हो वहाँ पर ये एक roman number में आपको show होगा। 

इसमे आपको navigate भी option दिया जाता हैं। यदि आप serial में देखना चाहते हैं की next EndNote कौनसा हैं इसी तरीके से आपको next footnote देखना हैं वो भी आपको यहा से show कर देगा। यदि आप previous footnote/EndNote पर जाना चाहते हैं, तो उस पर भी आप जा सकते हैं।

 

Show notes

इसमे आपके पास दो option होते हैं पहला View footnote area अगर आप करते हैं तो आपको footnotes वाली जगह पर ले जाएगा। यदि आप View EndNote area करते हैं तो आप EndNote वाली जगह पर चले जाएंगे।


Related Post

Leave a Reply