How to make website

एक वैबसाइट कैसे बनाए ?

क्या आप भी अपनी खुद की एक website बनाना चाहते हैं और यदि आपको बिलकुल नही पता की वैबसाइट कैसे बनती हैं, तो इस lesson में आपको शुरू से बताया जाएगा की वैबसाइट को कैसे बनाना है। वैबसाइट को बनाने के लिए आपको नीचे दिये गए step को follow करना है 

1. Domain Name

Website को बनाने से पहले आपको Domain purchase करना होता है। domain को purchase करने के लिए बहुत सारी website है जैसे- godady, hostinger और bigrock जैसी बहुत सी वैबसाइट हैं। जहां से आप domain को खरीद सकते है। 

domain

2. Web Hosting

Domain को purchase करने के बाद आपको होस्टिंग भी purchase करनी पड़ेगी। जहां पर आपकी website की file फ़ाइल host होंगी। Hosting बहुत सारी कंपनिया provide करती है आप किसी भी कंपनी से webhost खरीद सकते है। Hosting में आपको बहुत से server मिल जाते है अब आपको decide करना है की आपको कौनसा server चाहिए।

web hosting

जैसे – window server, linex server etc. ये depend करता है की आपकी files किस तरह की है। आपका पूरा डाटा API से connected होता है। जैसे- कोई website bigrock के server पर है और उसको .in वाली registry पर Domain को search करना है और वह Domain API से connected है।

Example:- कई बार ऐसा होता है जैसे एक domain है abc.com और उस domain को एक parson bigrock पर ढूंढ रहा है वही same domain दूसरा व्यक्ति GoDaddy पर ढूंढ रहा है अगर bigrock ने उसको पहले खरीद लिया, तो GoDaddy उसको नही purchase कर सकता।

GoDaddy पर वह sold दिखा देगा क्योंकि इन दोनों website के API .com registry से connected है। वह live track करते रहते है की क्या यह domain available है?

Domain & Hosting को Interlink करना

इसके बाद आपको domain और hosting को आपस में interlink करना है।

  • आपको control panel में जाना है और domain को point करना है।
  • Webhost पर जब आप domain panel को open करेंगे, तो आपको वहाँ पर nameserver का option मिलेगा। उसके बाद आप अपने webhost में जाकर webhost का nameserver check करेंगे। इसमे आपको देखना है की किस nameserver को डालने पर webhost point होता है।
  • उस name server को आप अपने domain control panel में डालेंगे।
  • इससे domain और hosting आपस में interlink हो जाते हैं।

domain and hosting interlink

यदि आपको nameserver की जगह IP address डालना हैं, तो उसके लिए आप DNS में जाएंगे और उसमे आपको A Record का option मिलेगा। जिसमे आपको अपनी hosting का IP address डालना हैं। जैसे- ही आप address डालेंगे उसके 24 घंटे बाद, जो भी आपने nameserver या IP address डाले हैं वह point हो जाएंगे।            

Name Server या IP Address pointed 

किसी भी name server या IP address को point होने में 24 घंटे का समय लगता है क्योंकि यह इनके अपने server पर नही होता है। कई बार जब आप कोई नई website बनते है किसी एक internet पर वह open हो जाती है। पर किसी दूसरे internet पर वह नही चलती उसका कारण है। ISP भी अपनी cache को generate करता है वह अपने डाटा को update करता रहता हैं। कई बार डाटा को update होने में समय लगता हैं। लेकिन 24 घंटे के बाद वह सभी internet पर open हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here