how to point domain
Print Friendly, PDF & Email

Domain को Hosting से कैसे Point करें ?

हम अपने domain को server की तरफ कैसे point कर सकते है लेकिन server की तरफ point कर देने से बात नही बनती। क्योंकि आपका name server और एक IP Address हजारो वैबसाइट को चला रहा होता है। अब server को कैसे पता चले की कौनसी domain किस server पर pointed है।

उसके लिए आपके पास दो चिजे होती है -:

  1. Primary Domain
  2. Addon Domain

जब आप hosting लेते है, तो वहाँ पर आपको declaration देना होता है यानि hosting को लेते समय आपने जो भी domain name डाला हैं वही आपका primary domain बन जाएगा । जिसको आप खुद से change नही कर सकते। इसको change करवाने के लिए आपको support team से बात करनी पड़ती है। Primary domain files manager में root directory (Public_html) पर directly pointed होता है। जो भी आपका primary domain है वो public_html वाले folder में direct पड़ी हुई index file को ही excess करेगा।

जैसे ही आप कोई domain point करते है, तो वह अपने ही Folder में एक index file को search करता है। वह index.html भी हो सकती है और index.php भी हो सकती है। अगर आपको किसी दूसरी file को access करवाना है, तो आपको उसका पाथ proper देना पड़ेगा। जैसे fi9.in अगर आप search करते है तो वह उसी folder में पड़ी index file को open करेगा। ऐसे आप primary domain को point कर सकते है।

 

Reseller host में multiple domain कैसे add करें

  1. उसके लिए आप सबसे पहले addon Domain पर जाएंगे।
  2. इसके बाद आप अपने domain का नाम डालेंगे। और इसको आप एक पाथ देंगे।
  3. उसके बाद आपको add domain पर click करना है। क्लिक केरते ही आपका server पूरे तरीके से तैयार है उस domain से request लेने के लिए।
  4. File manager में जाकर आपको एक फोंल्डर create करना है, और उसमे आपको एक index file बना लेनी हैं। इसमे आप अपनी website के हिसाब से कुछ भी डाल सकते है।

कई बार आपकी website 404 का error show करती है उसका कारण आपके browser की cache या आपके name server point नही हुये होते है। Nameserver point हुआ है या नही इसका पता लगाने के लिए आप whois.com की website पर जाएंगे। वहाँ पर website का name डालेंगे, तो आपको सारी information मिल जाएगी।

इसके बाद जब भी आप अपनी website को open करेंगे, automatically आपकी index file खुल जाएगी। कई बाद record update होने में 24 घंटे का समय ले सकता है।

 

Sub domain

Domain की तरह ही आप subdomain भी बना सकते है और उसको आप अलग folder दे सकते है यहाँ पर sab domain में आपको दो option दिये जाते हैं। जिसमे आप sub domain को अलग से folder भी दे सकते है या किसी sub domain को किसी दूसरे server पर point कर सकते है।

यदि आप अलग folder देना है, तो आप subdomain में उस domain का name डालेंगे। Document root में destination देंगे जहां पर आप अपनी file को रखना चाहते है। इसके बाद create के button पर click करेंगे।

जब आपको कोई subdomain किसी दूसरे server से point करना है, तब आप subdomain को create नही करेंगे। उसके लिए आप zone editor में जाकर DNS record add करेंगे। जो भी आपका main domain हैं उसे आप A record या cname record में add करेंगे।

Server से request कैसे ले ?

जब आपको subdomain को किसी दूसरे server से point करना होता है, तो उसके server पर connection receive कैसे करना है। जैसे की आपकी एक वैबसाइट है और उसका domain है smarto.com इस domain पर आप एक blog चलना चाहते है blog.smarto.com इस domain name को आपने cname में जाकर domain name में add कर देना।

जब आप subdomain को किसी दूसरे server पर point करते है, तो आपको उस server पर पहले addon domain add कर देना हैं।

(ये काम आप कभी भी single domain hosting में नही कर पाएंगे । आपके पास multi domain hosting होनी चाहिए।)

smarto.one Addon Domain को add करने के बाद आपको एक subdomain add करना है। जिस नाम से आप domain को बनाना चाहते है।

Leave a Reply