Print Friendly, PDF & Email

Insert Tab Text Group in Hindi

MS word में text groups की मदद से आप आपने document में अलग-अलग तरीके से text को insert कर सकते हैं। तो आइए सीखते है की text groups के option को किस तरह से use किया जाता हैं:-

 

Text box

जब आप किसी document में text को अलग से include करना चाहते हैं और आप चाहते हो की text box के अंदर हो, लेकिन जब आप किसी document में कुछ अलग से include करते हो तो आपका text document की line में चला जाता हैं। इस तरह की situation को oversight करने क लिए text box का use किया जाता हैं बिना text box के आपको delete करने में भी problem होती हैं। text box के आपको बहुत से design मिल जाएगे कोई भी design use कर सकते हो, अगर आप खुद से भी design create करना चाहते हो, तो आप खुद से भी कर सकते हो। text box  को आप कही पर भी ले जा सकते हो।

Quick part

इसमे आपके पास कुछ auto text आते हैं जो की पहले से ही generate किए हुये text होते हैं। जिनको आप बिना कुछ type किए insert कर सकते हो।

Document property में आप Author, category, Publish date, Subjects, title etc. को insert कर सकते हो। Document property में आपके text के ऊपर उसी property को show करेगा जो आप इसमे insert करेंगे।

 

Word art

इसका use style के लिए किया जाता हैं। इसमे आपके पास बहुत से design दिये गए होते हैं।जिनका आप use कर सकते हैं और इनको आप edit भी कर सकते हैं। इसमे आप image के सभी future को ऑन कर सकते हैं। इसके बाद आपको इसमे rotation और move option मिल जाएंगे जिससे आप position को भी set कर सकते हो।

Drop cap

इसका use first latter को बड़ा करने के लिए किया जाता है। जैसे की आपने news paper में भी देखा होगा की हर paragraph का पहला letter बहुत बड़ा होता हैं, इसमे दो तरह के format होते हैं:-

  1. In margin में document के text की पहली line के पहले word का first latter बड़ा हो जाता हैं। वो page से बाहर चला जाता हैं। जितना उसको space मिलता हैं वो उसमे ही adjust हो जाता हैं।
  2. Dropped करने से आपका first latter बड़ा तो हो जाएगा लेकिन वह page के अंदर ही रहेगा।

 

Signature line

किसी भी तरह के document के अंदर आपको signature की जरूरत होती हैं। उसके लिए आप signature line का use करते हो। जैसे आपको किसी के signature लेने हैं तो आप उसका नाम , position, email id type कर देंगे और OK पर click कर देगे, तो आपके सामने signature line create हो जाएगी।

 

Date and time

किसी भी format में date and time insert करना, अगर आप date and time को update automatically पर set कर देगें। तो हर बार save करने पर ये date automatically update हो जाएगी।

 

Object

यदि आपको किसी भी तरह की image या कोई third party application को अपने document में insert करना हैं। जैसे उसमे किसी PDF file को insert कर सकते हैं तो वह file आपके document के अंदर ही खुल जाएगी | इसमे आप text From file का use करके आप किसी भी document में से text को भी insert कर सकते हैं।

 

 Symbol

इसका use mathematical problems को लिखने के लिए किया जाता हैं। Equation option से आप बहुत तरह की equation लिख सकते हैं। जैसे की Compound interest, quadratic formula लिखना हैं। उसके लिए आप equation को inset करेंगे, तो ऊपर आपके सभी symbols show हो जाएगे जिनका आप use कर सकते हैं। सभी symbols के साथ associated character code होता हैं और उसकी short cut key भी होती हैं।

How to Learn MS word

MS word को सीखने के लिए हमने complete video course तैयार किया है। जिसमे MS word को tips & tricks के साथ सिखाया गया है। आप इन Video को एक एक करके देखेंगे तो आप जल्‍दी ही MS Word सीख जायेंगे। इस course को buy करने के लिए नीचे दिये गए link पर click करें।

MS office 2019 Complete course


Related Post

Leave a Reply